बसपा से गठबंधन टूटने पर अभय चौटाला ने दिया बड़ा बयान

ख़बरें अभी तक। हरियाणा की राजनीति में लगातार बदलते समीकरणों के बीच LSP-BSP के गठबंधन से नए समीकरण बनते नजर आ रहे है। वहीं इनेलो की पुरानी सहयोगी पार्टी बसपा के गठबंधन तोड़ने के बाद नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने बड़ा बयान दिया है।

अभय चौटाला ने कहा कि गठबंधन हमने नहीं बसपा ने तोड़ा है। हमने तो अपने कार्यकर्ताओं से ज्यादा सम्मान बसपा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को दिया है। चौटाला ने कहा कि गठबंधन क्यों तोड़ा गया इसका जवाब बसपा के पदाधिकारी दें।

वहीं राजकुमार सैनी की पार्टी LSP और BSP  के गठबंधन पर चौटाला ने कहा कि राजकिमार सौनी के साथ हुए गठबंधन में बसपा को बुराई ही मिलेगी। उन्होंने कहा कि सैनी ने महज जहर घोलने का काम किया है।