सुशील मोदी ने शत्रुघ्न सिन्हा को दी चुनौती, कहा लोकसभा चुनाव लड़कर दिखाएं

ख़बरेें अभी तक। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने भाजपा के असंतुष्ट सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को कांग्रेस या राजद के टिकट पर पटना से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने की चुनौती दे डाली। साथ ही कहा कि उन्हें कहा की अगर वो लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे तो उन्हें अहसास हो जाएगा की उनकी लोकप्रियता कितनी है। बता दें कि सुशील मोदी ने यह बात भाजपा के भारत के मन की बात कार्यक्रम में भाग लेने के लिए नागपुर कही है।

इस कार्यक्रम का मकसद आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा का घोषणा पत्र तैयार करने की खातिर आम लोगों से सुझाव प्राप्त करना है। सिन्हा द्वारा अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं की बार-बार प्रशंसा किए जाने तथा अपनी पार्टी पर निशाना साधने के बारे में पूछे जाने पर सुशील मोदी ने कहा कि यह उस स्थिति का संकेतक है जिसमें वह खुद को पाते हैं। सुशील मोदी ने कहा कि अब वो दिन नहीं रहे जब शत्रुघ्न सिन्हा के नाम पर लोग इकट्ठा होते  थे। उन्होंने कहा अब उन्हें अपनी रैली के लिए लोगों को एकत्रित करने में परेशानी होती है। बता दें कि मोदी ने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें संपत्ति से काफी लगाव है।