अर्द्धसैनिक बलों में 76,758 पदों पर निकली भर्तियां, युवाओं के लिए सुनहरा मौका

ख़बरें अभी तक। भारत सरकार ने अर्द्धसैनिक बलों में 76,758 पदों पर भर्ती करने जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक गृह मंत्रालय केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में भर्ती की योजना बनाई है। जल्द ही उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

इस भर्ती में कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) पद पर 54,953 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। बता दें कि इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन कर्मचारी चयन आयोग की ओर से किया जाएगा। इस भर्ती में SSC की ओर से 11 फरवरी 2019 से 11 मार्च 2019 तक होने वाली कंप्यूटर आधारित परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

इन 54935 पदों में बीएसएफ के 16984, एसएसबी में 8546, आईटीबीपी में 4126 और असम राइफल में 3076 उम्मीदवार शामिल है। इसमें 7646 पद महिलाओं के लिए हैं और 47037 पद पुरुषों के लिए हैं। वहीं सब-इंस्पेक्टर पदों के लिए 1073 उम्मीदवारों का चयन होगा। इसमें 508 पद बीएसएफ, 274 सीआरपीएफ के लिए, एसएसबी के लिए 206 और आईटीबीपी के लिए 85 पद आरक्षित किए गए हैं। इन पदों के लिए 12 फरवरी से 16 फरवरी 2019 के बीच परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

साथ ही असिस्टेंट कमांडेंट पदों के लिए 466 उम्मीदवारों का चयन होगा, जिनका चयन यूपीएससी की ओर से आयोजित की गई परीक्षा के आधार किया जाएगा। इस परीक्षा के नतीजे 10 जनवरी 2019 को जारी कर दिए गए हैं। वहीं कई पदों के लिए सीधी भर्ती की जाएगी।

वहीं सरकार की ओर से जारी की गई जानकारी के अनुसार विभिन्न अर्धसैनिक बलों में 84,037 पद खाली हैं और इनमें सबसे ज्यादा 22,980 रिक्तियां केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में हैं। वहीं सीमा सुरक्षा बल में 21,465 पद रिक्त हैं जबकि सशस्त्र सीमा बल में 18,102 रिक्तियां हैं। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में यह संख्या 10,415 है जबकि भारत-तिब्बत सीमा पुलिस में 6,643 और असम राइफल्स में 4,432 खाली हैं।