हिमाचल: श्री नैना देवी में माता के गुप्त नवरात्रे धूमधाम से शुरु

ख़बरें अभी तक। हिमाचल प्रदेश के विश्व विख्यात शक्तिपीठों श्री नैना देवी जी में माता रानी के माघ मास शुक्ल पक्ष के गुप्त नवरात्रे बड़ी धूमधाम से शुरु हो गए इन गुप्त नवरात्रों के दौरान पंजाब हिमाचल हरियाणा और दिल्ली से काफी संख्या में श्रद्धालु माता जी के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

पूरे वर्ष भर में चार नवरात्रे मनाए जाते हैं जिनमें दो नवरात्रे चैत्र और अश्विन मास के नवरात्रे जबकि नवरात्रि बनाए जाते हैं। जिनमें आषाढ़ मास के और माघ मास के शुक्ल पक्ष के नवरात्रे शामिल है नवरात्रों के दौरान पूजा पाठ कन्या पूजन हवन यज्ञ का विशेष महत्व रहता है।

गुप्त नवरात्रों का क्या महत्व है और इन्हें गुप्त नवरात्रे क्यों कहा जाता है

इस पर जानकारी देते हुए मंदिर श्री नैना देवी के बरिष्ठ पुजारी anku शर्मा ने बताया कि यह नवरात्रि गुप्त नवरात्रि इस लिए रखे गए थे। क्योंकि प्राचीन काल में ऋषि-मुनियों ने साधु संतों ने तांत्रिक पूजन के लिए इन नवरात्रों को गुप्त रखा था। जो मुख्य नवरात्रे होते हैं उनमें सात्विक और तांत्रिक दोनों पूजन होते हैं लेकिन गुप्त नवरात्रों  में तांत्रिक पूजन किए जाते हैं इसलिए गुप्त रखा गया था इसलिए इन्हे गुप्त नवरात्रे कहा जाता हैं