दिल्ली में भाजपा को केवल आम आदमी पार्टी हरा सकती है, केजरीवाल का दावा

ख़बरेें अभी तक: हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का ये बयान सामने आया है कि अगर कांग्रेस दिल्ली में भाजपा को हराएगी तो वो सातों सीटें कांग्रेस के लिए छोड़ देगें। केजरीवाल का कहना है कि जिस तरह से पश्चिम बंगाल में भाजपा को केवल ममता बनर्जी हरा सकती हैं, उत्तर प्रदेश में मायावती और अखिलेश हरा सकते हैं, तामिलनाडू में स्टालिन और तेलंगाना में केवल केसीआर हरा सकते हैं, उसी तरह से दिल्ली में भाजपा को केवल आम आदमी पार्टी हरा सकती है। आने वाले चुनाव में अगर लगेगा कि कांग्रेस, भाजपा को हरा सकती है तो वो कांग्रेस के पक्ष में सातों सीटें छोड़ने के लिए तैयार है।

उन्होने ये भी कहा कि आजादी के बाद पिछले 70 साल से देश की जनता को आपस में बांटकर जितना बड़ा नुकसान भाजपा ने किया है उतना तो पाकिस्तान ने भी किया। साथ ही दिल्ली के मुख्यमंत्री ने ये दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को स्वीकार नही करेगी।