मध्यप्रदेश में डिप्टी कलेक्टर ने संविधान को साक्षी मानकर की शादी

ख़बरें अभी तक। मध्यप्रदेश के बैतूल की कलेक्टर निशा बांगरे ने अपनी शादी के लिए गणतंत्र दिवस का दिन चुना था। इस दिन हमारे देश का संविधान लागू हुआ था। उन्होंने संविधान को साक्षी मानकर अपनी शादी को पजीकृत किया। निशा बांगरे बालाघाट के किरनापुर तहसील के एक छोटे से गांव चिखला की रहने वाली है। निशा ने इंजीनियरिंग करने के बाद गुड़गांव में कुछ समय इंजीनियर के तौर पर काम किया है।

इसके बाद उन्होंने पीएससी की परीक्षा दी और उन्हें डीएसपी पद के लिए चिन्हित किया गया। इसके बाद डिप्टी कलेक्टर के लिए उनका चयन हुआ। निशा ने कहा कि उसे बचपन से ही संविधान के प्रति आस्था और विश्वास है। निशा बांगरे का कहना है कि बहुत सी ऐसी शादियां हाती है जो दहेज की मांग को लेकर टूट जाती है। उन्होंने कहा कि संविधान की शपथ लेना सही उपाय है।