‘रब ने बना दी जोड़ी’, 2 फीट के दुल्हा-दुल्हन ने लिए सात फेरे

ख़बरें अभी तक। शामली जनपद के झिंझना थाना में ये अनोखी शादी हुई है जो की चर्चा का विषय बनी हुई है। इस अनोखी जोड़ी को देखने के लिए लोग बहुत उत्सुक हो रहे है। आपको बता दें कि गांव अंबेहटा रिन्दान में दो फीट के दूल्हा-दुल्हन की अनोखी शादी हुई है। दुल्हन की उम्र 27 और दुल्हे की उम्र 24 बताई जा रही है। दूल्हे का नाम अब्दुल कलाम है और दुल्हन का नाम तरन्नुम है। दुल्हन शामली जनपद के गाँव अंबेहटा रिन्दान की रहने वाली है और दूल्ह मुजफ्फरनगर जिले के गांव छतैला का रहने वाला है।

यह शादी ग्रामीणों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गई है। दोनों की शादी होने से परिवार में काफी खुशी का माहौल था, क्योंकि ये शादी दोनों ही परिवारों के लिए खास थी। दूल्हा-दुल्हन के परिजनों  का कहना है कि दोनों की शादी को लेकर काफी चिंतित थे। क्योंकि कहीं भी इतने छोटे लड़का या लड़की नहीं मिल रहे थे और 2 फीट के 2 फिट के दूल्हे और दुल्हन की शादी करने के लिए राजी नहीं था। किसी रिश्तेदार ने दूल्हे के रिश्तेदारों को बताया। जिसके बाद शादी की बात आगे बढ़ी और दोनों परिवारों के बीच रिश्ता पक्का हो गया और इनकी शादी फिक्स हो गई। दुल्हा दुल्हन भी इस शादी से खुश है साथ ही दोनों के परिजनों में खुशी की लहर है।