ठंड से कांपी दिल्ली, पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड

ख़बरें अभी तक। दिल्ली में इन दिनों ठंड का प्रकोप बढ़ चुका गया है। पहाड़ों में पड़ रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में एक बार फिर सर्दी लौट आई है। ठंडी हवाओं ने हवाओं ने लोगों को कंपा दिया है। दिल्ली में इस बार ठंड ने छह साल का रिकोर्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 18.9 व न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को तापमान में थोड़ी राहत थी। मौसम विभाग की मानें तो 31 जनवरी को बारिश के बाद मौसम साफ होना शुरू होगा और सर्दी से राहत मिलेगी।

मौसम विभाग के अनुसार 30 जनवरी को बारिश होने की संभावना है। कहा जा रहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू कश्मीर के उत्तरी हिस्से में चला गया है। इस वजह से एनसीआर में कुछ दिन तक बादल छाए रहेंगे। आपको बता दें कि 30 जनवरी के बाद न्यूनतम व अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो सकती है। आज अधिकतम तापमान 19 डिग्री व न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रह सकता है। अब 31 जनवरी के बाद ही ठंड से छुटकारा मिल सकता है।