ढिंचक पूजा का नया गाना ‘नाचे जब कुड़ी दिल्ली की’ हुआ लॉन्च

ख़बरें अभी तक। ढिंचेक पूजा फिर एक लगभग डेढ़ साल बाद अपने नए गाने को लेकर अपने फैंस को खुश करेगी। ढिंचक पूजा का पहला गाना ‘सेल्फी मैंने लेली आज’  सोशल मीडिया पर काफी चला था जिस गाने को लेकर ढिंचक काफी मशहूर हुई थी। ढिंचक अपने फनी गानों को लेकर काफी फेमस है। काफी समय बाद एक बार फिर पूजा अपने अलग अंदाज में अपना नया गाना दर्शकों के लिए लेकर आई है। हाल ही में ढिंचक का नया गाना ‘नाचे जब कुड़ी दिल्ली की’ रिलीज किया गया है। आपको बता दें कि आपको ये गाने काफी मजेदार लगने वाला है।

ये गाना 20 जनवरी को यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था। दर्शकों ने इस गाने को काफी पसंद किया है इस गाने को अब तक 180,507 बार देखा जा चुका है। ढिंचक अपने गानों को लेकर अपने फैंस का लगातार मनोरंजन करती रही हैं। अपनी पॉपुलैरिटी के कारण 2017 में ‘बिग बॉस’ का हिस्सा भी बन गई चुकी थी। पूजा ने 2017 में ‘बिग बॉस’ के 11वें सीजन घर खूब धमाल मचाया था। ढिंचक अपने गानों को गाकर बिग बॉस के घर पर घरवालों का जमकर मनोरंजन करती थीं। लेकिन फिर भी वो ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाई थीं। ढिंचैक पूजा का ‘बिग बॉस 11’ में आना उनके लिए बहुत बड़ी उपलब्धि थी। अब देखने वाली बात ये रहेगी कि ढिंचक पूजा के इस गाना को लोग कितना पसंद करते हैं।