‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ओ’अभियान के तहत मंडी जिले को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार

ख़बरें अभी तक। भारत सरकार की ओर से चलाए गए ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ओ’अभियान को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह क्षेत्र जिला मंडी ने जमीनी स्तर पर साकार किया है।  इस अभियान में सराहीनीय कार्य करके पूरे देश में डंका बजाया है। केंद्र सरकार के इस अभियान को चार साल पूरे होने पर महिला एंव बाल विकास मंत्रालय 24 जनवरी को बालिका दिवस पर दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में  25 जिलों को बेहतर परफॉमेंस के लिए सम्मानित किया जाएगा।

इसकी अधिसूचना महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने उपायुक्त मंडी ऋग्वेद ठाकुर को भेजी गई है। मंडी जिला प्रशासन ने इस अभियान स्त्री अभियान चलाकर जनता  के बीच जागरूकता अभियान चलाया है। जिला स्तरीय रेडक्रॉस मेले पर महिलाओं ने एकसाथ नाटी डालकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया था। इस मेले में एक साथ तीन हजार से ज्यादा महिलाओं ने नाटी की थी।