12 साल की नाबालिग ने किया 3 साल बाद अपना दर्द बयां

ख़बरें अभी तक। फतेहाबाद में इंसानी रिशतों को तार-तार करने वाली खबर आई सामने है। चाचा ने अपनी 12 साल की सगी भतीजी को अपनी हवस का शिकार बनाया। पिछले तीन सालों से नाबालिक बच्ची इस दुख को सीने में छुपाए थी। लेकिन जब सहन करने की क्षमता खत्म हो गई तो बच्ची ने एक साहसिक कदम उठाया। लड़की ने चाइल्ड हेल्प लाइन पर फोन करके अपना दर्द बयां किया। लड़की की बात सुनने के बाद बाल कल्याण समिति ने लड़की को बुलाकर काउंसलिंग की।

इस दौरान उसने पूरी घटना की जानकारी देते हुए बताया कि उसके चाचा ने ही उसके साथ दुष्‍कर्म किया। महिला पुलिस थाना ने शिकायत के आधार पर प मामला दर्ज कर लिया है। पिता ने पुलिस को बताया कि भाई व उसका परिवार नजदीक रहता है। नवंबर 2015 को बेटी घर पर अकेली थी। लड़की को अकेला देख भाई घर पर आ गया और बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद जब बाटी ने इसका विरोध किया तो उसे चाचा द्वरा जान से मारने की धमकी दी गई। तीन साल तक लड़की इस दर्द को लेकर सहमी रही। दो दिन पहले ही बेटी ने चाइल्ड हेल्प लाइन पर फोन किया। इस दौरान उसने पूरी घटना की जानकारी दी।