शादी में हुई फायरिंग के दौरान 7 महिलाएं घायल,2 की मौत

ख़बरें अभी तक: मुरादाबाद जनपद के मूंढापांडे  क्षेत्र के अरोरा गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब देर रात शादी समारोह के मौके पर जयमाला के दौरान कुछ अज्ञात लोगों द्वारा अंधाधुन फायरिंग में लगभग आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 2 लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने जांच के बाद 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुरादाबाद जनपद के ही थाना कुंदरकी के गांव कुतुबपुर की ये घटना है।

बारात में कुछ लोग शराब के नशे में धुत थे। देर रात जब शादी समारोह में जयमाला के दौरान कुछ लोग डीजे की धुन पर डांस कर रहे थे तो अचानक कुछ लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसकी वजह से 7 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई,जिन्हें आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल मुरादाबाद में भर्ती कराया गया।

इलाज के दौरान 2 महिलाओं की मौत हो गई। अन्य 5 की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद शराबी बाराती मौके से फरार हो गए घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और लोगों की निशानदेही के आधार पर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कई और अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है जल्द ही अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी की जाएगी।