हिमाचल: मंडी संसदीय क्षेत्र से राम स्वरुप शर्मा ही होंगे बीजेपी के उम्मीदवार

ख़बरें अभी तक। 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर एक बार फिर से राम रूप राम स्वरूप शर्मा चुनाव लड़ेंगे। इस बात का खुलासा खुद रामस्वरूप शर्मा ने शिमला में एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद मीडिया से बातचीत में किया। रामस्वरूप शर्मा से पत्रकार द्वारा पत्रकार द्वारा पूछेंगे चुनाव लड़ने के प्रश्न पर रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि वे निश्चित तौर पर मंडी सीट से चुनाव लड़ेंगे और इसी दिशा में वे लंबे समय से वह लंबे समय से प्रदेश के लोगों के बीच में जाकर कार्य में जुटे हुए हैं।

वहीं रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि दिल्ली में हुए दो दिवसीय भाजपा राष्ट्रीय अधिवेशन में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा दिशा निर्देश दिए गए हैं। अधिवेशन में प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की 5 साल की उपलब्धियों को घर द्वार पहुंचाकर 2019 में एक बार फिर से मोदी सरकार बनाने के लिए काम करने को कहा गया है।वंही टिकट आबंटन को लेकर राम स्वरूप ने कहा कि अधिवेशन में टिकटों पर कोई चर्चा नहीं हुई । टिकटों के आबंटन निर्णय भाजपा का संसदीय बोर्ड करता है। देश के लोगों ने एक बार फिर से मजबूर सरकार के बजाय मजबूत मोदी सरकार बनाने का मन बना लिया है। इसलिए आगामी चुनाव में मोदी सत्ता में आएंगे औऱ हिमाचल प्रदेश की चारों सीटें पर फिर से भाजपा जीत दर्ज करेंगी।

मंडी लोकसभा सीट पर पंडित सुख राम शर्मा के पोते और प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल शर्मा के बेटे आश्रय शर्मा भी भाजपा के टिकट की दावेदारी कर चुके हैं। अब देखना ये होगा कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व किस पर दांव खेलता है।सांसद रामस्वरूप शर्मा शिमला के कालीबाड़ी हॉल में जोगिंदर नगर जन विकास सभा-शिमला द्वारा आयोजित लोहड़ी पर्व में भाग लेने पहुंचे थे रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि लोहड़ी की प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि जोगिंदर नगर जन विकास सभा अपने सामाजिक कार्य का निर्वाहन बहुत ही बेहतरीन ढंग से कर रही है और उन्हें भी आज इस कार्यक्रम में हिस्सा बनने का मौका मिला है। इसके अलावा कार्यक्रम में पूर्व सरकार में स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने भी भाग लिया।