लोकसभा चुनाव की तैयारी के चलते प्रदेश कार्यकारिणी में बदलाव चाहते हैं राठौर

 ख़बरें अभी तक:हिमाचल में कांग्रेस के नए प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए हैँ। लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाने के लिए राठौर नई टीम बनाना चाहते हैं। टीम के पदाधिकारियों की नियुक्ति से पहले राठौर पार्टी की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल से दिल्ली में विचार-विमर्श करेंगे। इसके लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा से भी चर्चा की जा चुकी है।राठौर की टीम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के भी शामिल होने की संभावना है।

पार्टी के दिग्गज नेताओं के बीच आपसी मनमुटाव के चलते उन्हे एक साथ लाना प्रदेशाध्यक्ष के लिए बड़ी चूनौती रहेगी। उधर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी में बदलाव हाईकमान और पार्टी की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल से विचार-विमर्श के बाद ही किया जाएगा।