अफ़गानिस्तान के बदख्शान प्रांत में खदान धंसने से 40 लोगों की मौत

ख़बरें अभी तक। अफ़गानिस्तान के बदख्शान प्रांत के कोहिस्तान जिले में रविवार को सोने की एक खदान के धंसने से 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। अफगानिस्तान संसद के सदस्य फौजिया कूफी ने एक बयान में कहा कि घटना में 10 अन्य लोग घायल भी हो गए हैं। ये सभी लोग सोने की तलाश कर रहे थे।

प्रांतीय अधिकारी नेक मोहम्मद नजरी ने कहा कि सभी खदान में काम करने वाले थे। वहीं प्राकृतिक आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के प्रांतीय प्रमुख सईद अब्दुल्लाह हमायूं दहकान ने कहा था कि कोहिस्तान जिले में भूस्खलन में कई लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार दहकान ने कहा था।कोहिस्तान जिले के शिपो क्षेत्र में स्थानीय समयानुसार यह हादसा सुबह लगभग 10.30 बजे हुआ, जब 50 से ज्यादा लोग सोने की एक खदान में अवैध खनन कर रहे थे और लगभग सभी लोग उसमें जिंदा दफन हो गए। अब तक 20 शव और सात घायलों को निकाला जा चुका है।

उन्होंने कहा कि अन्य लापता लोगों को खोजने के लिए बचाव अभियान जारी है, और मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।