पंजाब में आम आदमी पार्टी को लगा बड़ा झटका, सुखपाल खैरा ने आप से दिया इस्तीफा

ख़बरें अभी तक। पंजाब आप पार्टी के नेता सुखपाल खैरा ने आखिरकार आम आदमी पार्टी छोड़ ही दी। लोकसभा चुनाव 2019 से पहले ही पार्टी को पंजाब में यह बड़ा झटका लग गया है। पार्टी से सस्पेंड चल रहे खैरा ने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पार्टी की प्राइमरी मेंबरशिप से भी इस्तीफा दे दिया है। साथ ही खैरा ने पार्टी के संयोजक व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के नाम एक पत्र भी लिखा है।

इस पत्र में अरविंद केजरीवाल को संबोधित करते हुए खैरा ने लिखा कि आम आदमी पार्टी पथभ्रष्ट हो चुकी है। अपने आदर्श और सिद्धांत छोड़ चुकी है। ये वहीं आदर्श और सिद्धांत हैं, जिनकी बुनियाद पर पार्टी खड़ी की गई थी। अन्ना हजारे के आंदोलन के बाद बड़े जोर-शोर से जो पार्टी बनाई गई थी, वह अब गर्त की ओर जाती दिख रही है। अगर संभाला नहीं गया तो वो वक्त जल्दी आ जाएगी।