उत्तर प्रदेश:  अलीगढ़ में एक बार फिर मिले गौ वंश के अवशेष

ख़बरें अभी तक।  उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर की अलीगढ़, बुलंदशहर सीमा पर एक बार फिर गोवंश मिले हैं। अलीगढ़, बुलंदशहर बॉर्डर पर गोकशी की सूचना ने बुलन्दशहर और अलीगढ़ पुलिस के होश उड़ा दिए। सूचना मिलते ही बुलंदशहर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। लोगों के आक्रोश को भांप भारी पुलिसबल को भी मौके पर बुलाया गया है।

आपको बता दें कि बुलंदशहर के अरनिया थाना क्षेत्र के भोगपुर के जंगलों में गए कुछ ग्रामीणों को भारी मात्रा में ब्लड पड़ा दिखा। ब्लड के धब्बों से कुछ आगे 3 गोवंश के अवशेष भी पड़े मिले। ये इलाका अलीगढ़ के चंडौस थाना क्षेत्र का बताया जाता है। गोवंश अवशेष मिलने की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली। दोनों जनपदों की पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। बुलंदशहर पुलिस के आला अधिकारियों सहित भारी पुलिसबल को मौके पर बुलाया गया। जबकि अलीगढ़ पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना किया। हालांकि बुलंदशहर पुलिस के आला अधिकारियों ने घटना स्थल पर जमा लोगों को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही का भरोसा दिलाते हुए लोगों को शांत करा दिया। पुलिस ने गोवंश के अवशेष कब्जे में लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।