पुलिस ने कुख्यात अपराधी रविंद्र उर्फ बिंदा को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया …..

खबरें अभी तक। झज्जर में पुलिस ने क्रांति गैंग के कुख्यात अपराधी रविंद्र उर्फ बिंदा को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी पर गाड़ी लूट और हत्या के आरोप है। बताया जा रहा है कि अब नजफगढ़ के पास दीनपुर में एक व्यक्ति की हत्या के इरादे से वह यहां पर आया था।

Image result for PICS OF BADMASH MAUT

वहीं पुलिस ने 2 कुख्यात चोरों को गिरफ्तार किया है ,जिंहोंने बीसीसीआई उपाध्यक्ष नरेंद्र छिकारा के घर में चोरी की थी। चोरों से करीब एक लाख रूपए बरामद हुए है। उन पर बड़ी लूट की घटनाओं के भी आरोप है। दोनों चोर मध्यप्रदेश और राजस्थान के रहने वाले है। दिल्ली में मजदूरी और गुब्बारे बेचने के बहाने चोरी करते थे।