चंडीगढ़ के फाइव स्टार होटल में विदेशी महिला के साथ दुष्कर्म

ख़बरें अभी तक।  चंडीगढ़ के एक  होटल में एक विदेशी महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला होटल के स्पा में फुट मसाज करवाने आई थी। इसी दौरान स्पा के कर्मचारी ने घटना को अंजाम दिया।

वहीं पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटना आईटी पार्क स्थित एक फाइव स्टार होटल की है। जहां ब्रिटिश महिला अपने एक दोस्त के साथ टूरिस्ट वीजा पर आई थी।

पुलिस को शुरुआती छानबीन के दौरान पता चला है कि फुट मसाज करने वाले कर्मचारी ने पहले छेड़छाड़ की। महिला ने इसका विरोध किया तो कर्मचारी ने रेप की वारदात को अंजाम दिया। जिसके बाद वह मौके से भाग निकला। पीड़िता ने घटना की जानकारी होटेल मैनेजमेंट को दी और पुलिस को भी इस वारदात की सूचना दी गई। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवा लिया है, और आरोपी की तलाश में टीमें तैनात कर दी हैं। बताया जाता है कि आरोपी कर्मचारी पिछले साल से होटल के स्पा में काम कर रहा था। आरोपी यूपी के बिजनौर का रहने वाला बताया जा रहा है।