जननायक जनता पार्टी नेता दिग्विजय चौटाला का अभय सिंह पर वार

ख़बरें अभी तक। इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जननायक जनता पार्टी नेता दिग्विजय चौटाला अब चाचा अभय पर वार करने से नहीं चूकते हैं, बस मौका होना चाहिए, रोहतक पहुंचे दिग्विजय बोले, इनेलो पार्टी को तो कब हम सपने में दिखाई देने लगे हैं। अगर जींद का उप चुनाव इनेलो लड़ ले तो वजूद का भी पता चल जाएगा, इसलिए चुनाव लड़ने से डर रहे हैं। दिग्विजय ने एलान कर दिया कि अगर पार्टी ने आदेश दिया तो वे अभय सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। उन्होंने खुलासा किया कि केंद्रीय बीरेंद्र सिंह इनेलो में जा सकते है, अभय सिंह और बीरेंद्र सिंह की बात चल रही हैं।

दिग्विजय ने कहा कि सत्ता का सेमीफाइनल जींद उपचुनाव है। जिसे लड़ने से इनेलो डर रही है। क्योंकि उन्हें अपना वजूद पता चल जाएगा। उन्होंने कहा अब तो इनेलो को हम सपने में दिखाई देने लगे हैं। साथ ही कहा कि अगर पार्टी उन्हें आदेश देगी तो वे अभय सिंह के खिलाफ भी चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। दिग्विजय ने कहा कि अभय सिंह और केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बीच सांठगांठ चल रही है और वे इनेलो में जा सकते हैं।

दिग्विजय ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस टीम का कैप्टन राहुल गांधी हो उसका टूटना तय है। जहां तक भूपेंद्र हुड्डा की बात है तो उनका वजूद खत्म हो चुका है। नगर निगम चुनाव में उन्हें अपनी औकात का पता चल गया है। उन्होंने कहा कि जींद चुनाव के बाद ही तस्वीर साफ हो पाएगी की गठबंधन करेंगे या नही। अभी सिर्फ संगठन को मजबूत करने पर काम चल रहा है।