दुष्यंत चौटाला ने कहा पार्टी ‘एक बूथ 10 युथ’ नाम का अभियान शुरू करेगी

ख़बरें अभी तक। चंडीगढ़ के सेक्टर 3 में रविवार को जननायक जनता पार्टी ने अपना प्रदेश कार्यालय खोल दिया है। इस मौके पर हिसार के सांसद दुष्यंत चौटाला ने विधिवत पत्रकार वार्ता कर इसकी शुरुआत की। इससे पहले यहां पर inld का प्रदेश मुख्यालय था। इस मौके पर हिसार के सांसद दुष्यन्त चौटाला ने अपनी पार्टी के आगामी ने कार्यों के बारे में बताया। सांसद ने कहा कि 1 जनवरी से पार्टी हरियाणा में अपना सदस्यता अभियान शुरू कर देगी। जनवरी महीने के दौरान पार्टी ने 30 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इसके अलावा जेजेपी ‘एक बूथ 10 युथ’ नाम का अभियान भी शुरू करेगी।

आगामी चुनाव तक 1 लाख 70 हजार कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर के लिए तैयार करेगी। इसके साथ ही जेजेपी के कार्यकर्ता बीजेपी की गलत नीतियों को घर घर पहुंचा कर का काम भी करेंगे। आज प्रदेश की मनोहर सरकार भेदभाव, बैकलॉग नहीं भरने, ठेकेदारी प्रथा को बढ़ाने का काम कर रही है जिससे लोगों में भारी रोष बना हुआ है।  दुष्यन्त ने आरोप लगाया कि प्रदेश की बीजेपी सरकार को आम आदमी के हितों की कोई परवाह नहीं है। बसों की कमी के कारण आज प्रदेश में युवा छतों पर बैठकर सफर करने को मजबूर हैं। यदि सरकार चाहे तो इस स्थिति पर नियंत्रण कर सकती है रोडवेज के बेड़े में करीबन 1000 बसें बिना स्टाफ के सड़क पर नहीं दौड़ रही है।

यदि सरकार चाहे तो नए कर्मचारियों की भर्ती कर लोगों को राहत दे सकती है। लेकिन बीजेपी ने पूरी तरीके से ठान लिया है कि वह रोडवेज का निजीकरण करेगी लेकिन जेजेपी इसे लागू नहीं होने देगी। सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि यदि जेजेपी सत्ता में आई तो भी इंटर स्टेट परीक्षा व्यवस्था को खत्म कर देंगे। शिक्षार्थियों को जिले से बाहर भेजने की बजाय शिक्षकों को बाहर ड्यूटी लगाई जाएगी। हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र पर निशाना साधते हुए दशक ने कहा कि बीजेपी बहस से भागती है। इसलिए उसने सेशन का कार्यकाल बहुत छोटा रखा है।

सरकार का मकसद जनप्रतिनिधियों को अपनी बातें रखने नहीं देना है बल्कि सिर्फ अपने बिल पास करवाना है। दुष्यन्त ने कहा कि आज कांग्रेस और बीजेपी किसानों की दुर्दशा पर राजनीति कर रहे हैं। कांग्रेस जहां केंद्र में सत्तासीन होने पर एक सीमा तक कर्ज माफी की घोषणा कर रही है। वहीं बीजेपी किसानों को पेंशन जैसी सुविधा देने की बात कर रही है। लेकिन jjp सत्ता में आते ही प्रदेश के किसानों का सभी कृषि ऋण माफ करने के साथ न्यूनतम समर्थन मूल्य में 10 फ़ीसदी बोनस पर फसल खरीद करवाएगी।

इनेलो पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले विधायकों के इस्तीफे पर सांसद ने कहा कि यदि पार्टी में हिम्मत है तो वह उन्हें निष्कासित कर दे। या उनकी सदस्यता रद्द करवा दें। लेकिन इनेलो को अपनी कुर्सी और सरकारी सुविधाओं का लालच है। इसलिए वह ऐसा नहीं करेंगे। जब वह मुझे पार्टी से निष्कासित कर सकते हैं तो वह तीनों विधायकों को निष्कासित क्यों नहीं कर रहे। इससे उनके मकसद का पता चलता है। जींद उपचुनाव के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पार्टी पूरी तरीके से चुनाव के लिए तैयार है। जहां तक किसी अन्य दल के साथ गठबंधन की बात है तो वह प्रदेश कार्यकारिणी के गठन का काम पूरा होने के बाद सहमति से किया जाएगा।

इनेलो सुप्रीमो ओपी चौटाला को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि वह जिस सोच के साथ हैं। उनकी सोच हम से नहीं मिलती। जिस दिन वह उस सोच को छोड़ देंगे हमारे साथ आ सकते हैं। एसवाईएल नहर के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में सांसद ने कहा कि उनकी पार्टी नदियों को आपस में जोड़ने में विश्वास रखती है। गुजरात और मध्य प्रदेश में नदियों को आपस में जोड़कर अच्छे परिणाम सामने आए हैं। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इंडियन नेशनल लोकदल और बसपा गठबंधन का भविष्य अंधकार में है। और 5 चुनाव नगर निगम के चुनाव इसका ताजा प्रमाण है।