हरियाणा में एक बार फिर नाबालिग लड़की से युवकों ने किया गैंगरेप

ख़बरें अभी तक। पलवल, हसनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रात के समय बाथरुम करने घर से बाहर निकली 14 वर्षीय नाबालिग लड़की का दो युवकों ने अपहरण कर लिया और रात भर उसके साथ गैंगरेप किया। सुबह होने पर आरोपी युवक पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सुबह घर पहुंची पीड़िता ने आपबीती परिजनों को बताई और मामले की शिकायत महिला थाना पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता की मैडिकल जांच कराई जहां पर उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई। पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पलवल महिला थाना के डीएसपी विजयपाल ने बताया कि एक पीड़ित व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी 14 वर्षीय बेटी रात के समय घर में सोई हुई थी। पीड़ित की बेटी रात के समय बाथरुम करने के लिए घर से बाहर निकली। उसी समय पीड़ित की बेटी को गांव निवासी सैफली व मुफीद अपहरण कर सुनसान जगह पर ले गए। जहां पर दोनों युवकों ने रात भर पीड़ित की बेटी के साथ बारी-बारी दुष्कर्म किया। सुबह होने पर दोनों युवक पीड़ित के बेटी को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

पीड़ित की बेटी अगले दिन सुबह जैसे-तैसे घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। परिजनों की मदद से मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने पीड़ित की बेटी की मैडिकल जांच कराई जहां पर उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है जिनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे है।