शादी के बाद इस अंदाज में नज़र आए प्रियंका और निक

ख़बरें अभी तक। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस शादी के पवित्र बंधन में बंध चुके हैं. बता दें कि निक और प्रियंका ने शनिवार को राजस्‍थान के जोधपुर में ईसाई रीति-रिवाज से शादी करने के बाद अगले दिन हिन्दू रीति रिवाज से शादी की थी.इस स्टार कपल ने शादी के लिए जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस को चुना था उम्मेद भवन पैलेस में शादी होने के बाद अब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अब जोधपुर से जा चुके हैं.वहीं सोमवार को ये जोड़ा जोधपुर एअरपोर्ट पर देखा गया जहां प्रियंका मांग में सिन्दूर और हाथों में चूड़ियों के साथ बेहद खूबसूरत दिख रही थीं वहीं उनके पति निक जोनस भी अपने खास अंदाज़ में काफी हैंडसम लग रहे थे.एअरपोर्ट पर निक जोनस भारतीय अंदाज़ में सभी को नमस्कार करते दिखे. साथ ही देसी गर्ल प्रियंका भी फैन्स का अभिवादन करती नज़र आईं. खबरों के मुताबिक प्रियंका और निक शादी के बाद दो रिसेप्शन देने वाले हैं.बताया जा रहा है कि प्रियंका और निक अपनी शादी का पहला रिसेप्शन दिल्ली में वहीं दूसरा मुंबई में देंगे. वहीं प्रियंका चोपड़ा की बहन परिणीति चोपड़ा ने भी शादी में हुई जूता चुराई की रस्म में भाग लिया और अपनी जीजा जी, निक जोनस से 5 लाख रुपए मांगे.