25 अक्तूबर यानि आज के दिन आजादी के बाद पहली बार हुए थे लोकसभा चुनाव

खबरें अभी तक। आज हम दूसरी बड़ी खबरों से थोड़ा हटकर बात करेंगें क्या आप जानते हैं भारत दुनिया का सबसे विशाल लोकतांत्रिक देश है। 25 अक्तूबर का दिन यानी आज ये दिन इतिहास के पन्नों में बहुत कुछ लिए बैठा है।  आज भले ही हमें इस देश में तमाम कमियां देखती हों, लेकिन इसकी देश की बहुत बड़ी खूबी ये है कि यहां हर नागरिक को अपनी सरकार चुनने का अधिकार रखता है। आजादी के फौरन बाद पहले लोकसभा चुनाव के लिए 25 अक्टूबर 1952 को वोट डालने वाले उन 17 करोड़ से अधिक भारतीय मतदाताओं के रोमांच का अनुमान लगाइए, जिन्होंने अंग्रेजों के इस अनुमान को गलत साबित कर दिया कि भारतीय समाज लोकतंत्र का दायित्व निभा नहीं पाएगा। 25 अक्टूबर की तारीख को हम इस लिए अहम बता रहें हैं। तो आइए जानते हैं 25 अक्तूबर का दिन क्यों है इतना खास।

Image result for 25 अक्टूबर 1952 को वोट डालने वाले उन 17 करोड़ से अधिक भारतीय मतदाताओं के रोमांच

देश और दुनिया के इतिहास में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1296: 25 अक्तूबर 1296 को महान संत ज्ञानेश्वर जी ने समाधि ली थी।

1881: स्पेन के महान चित्रकार, मूर्तिकार और बहुमुखी प्रतिभा के धनी पाब्लो पिकासो का जन्म हुआ था। वह 20वीं सदी के सबसे प्रभावशाली और महानतम कलाकारों में अनका नाम शुमार किया जाता हैं।

1947: कश्मीर के महाराजा हरि सिंह भारत आए और पाकिस्तानी हमले के मद्देनजर मदद की अपील की थी।

1950: चीन ने कोरिया की लड़ाई में उत्तर कोरिया का साथ देते हुए दक्षिण कोरिया के खिलाफ कदम रखा था।

1951: आजादी के बाद भारत में पहली बार इसी दिन आम चुनाव हुए थे।

1964: राष्ट्रपति कौंडा ने जाम्बिया में सत्ता संभाली थी। ब्रिटिश शासन से आजादी हासिल करने वाला जाम्बिया नौवां अफ्रीकी देश है।

1964: 25 अक्तूर के ही दिन भारत ने अपना पहला स्वदेशी टैंक विकसित किया था। इस टैंक को भारत ने ‘‘विजयंत” का नाम दिया था।

1980: इसी दिन उर्दू के प्रसिद्ध शायर साहिर लुध्यानवी का निधन हुआ था।

1983: अमेरिका की सेना ने राष्ट्रपति रोनाल्ड रेगन के आदेश पर छोटे से कैरेबियाई द्वीप ग्रेनाडा पर कब्जा किया गया। इससे पहले वामपंथियों की बगावत में प्रधानमंत्री मौरिस बिशप मारे गए थे।

1990: मेघालय के संस्थापक और राज्य के पहले मुख्यमंत्री विलियमसन अंपांग संगमा का निधन भी इसी दिन हुआ था।

Image result for 25 अक्टूबर 1952 को वोट डालने वाले उन 17 करोड़ से अधिक भारतीय मतदाताओं के रोमांच