गुरुग्राम गोलीकांड: जज के बेटे की अस्पताल में मौत, पिता ने लिया बड़ा फैसला

खबरें अभी तक। हरियाणा के मशहूर गुरुग्राम हत्याकांड में आज एक और बड़ा मोड़ आया जज की पत्नी पहले ही मौत के गाल में समा चुकी है। और आज जज के बेटे की भी मृत्यु हो गई। गुरुग्राम में कुछ दिनों पहले हुई फायरिंग में घायल हुए जज के बेटे ने भी दम तोड़ दिया है। ध्रुव ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आज सवेरे अंतिम सांसें ली। बीते 10 दिनों से उनका यहां इलाज चल रहा था। फायरिंग में जज की पत्नी पहले ही मर चुकी हैं।

Image result for गुरुग्राम गोलीकांड: जज के बेटे की अस्पताल में मौत, पिता ने लिया बड़ा फैसला

जज के सुरक्षाकर्मी महिपाल ने 13 अक्टूबर को गुरुग्राम के भीड़भाड़ वाले इलाके में जज की पत्नी और बेटे पर गोली चलाई थी। इस हमले के बाद जज की पत्नी रितु उसी दिन अस्पताल में मौत हो गई थी। जबकि गंभीर रूप से जख्मी बेटे ध्रुव का इलाज चल रहा था। ध्रुव ने आज सुबह करीब चार बजे आखिरी सांस ली। जज कृष्णकांत अपने बेटे ध्रुव के अंगों को दान करने का फैसला किया है।

gurugram shootout

जज की पत्नी की मौत की वजह ज्यादा खून बहना बताया गया था। उनके सीने पर गोलियां लगी थीं। जबकि ध्रुव को सिर में गोली मारी गई थी। डॉक्टरों ने उसे ‘ब्रेन डेड’ घोषित कर दिया गया था और उसे जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था। जिसके बाद मंगलवार सुबह ध्रुव ने आखिरी सांस ली।