गड्ढे में गिरने से मासूम की मौत, 12 घंटे बाद मिला शव

ख़बरें अभी तक। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में दशहरा देखने गई एक मासूम के  साथ बड़ा हादसा हो गया। यहां साया सोसायटी वाले मार्ग पर कनावनी के निकट 8 साल की बच्ची गड्ढे में गिरने के बाद नाले के जरिए बह गई। बताया जा रहा है कि गड्ढे में गिरने के कारण करीब 12 घंटे के बाद उसका शव नाले में तैरता हुआ मिला हैं।

बता दें कि इस बच्ची का नाम प्रियंका हैं और वह गांव का कनावनी की रहने वाली थी। उसके पिता मजदूरी करते है। नाले में गिरने वाली मासूम प्रियंका अपने माता पिता की इकलौती बेटी थी। दशहरा के दौरान प्रियंका गड्ढे में गिरने के बाद नाले के जरिए आगे बह गई थी। इसके बाद देर रात पुलिस और एनडीआरएफ की टीम कोस इस घटना की सूचना दी गई थी। इसके बाद उसका शव एक नाले में तैरता हुआ बरामद हुआ।