ब्लेड मैन का कहर जारी, दशहरे के दौरान 20 से अधिक महिलाएं जख्मी

ख़बरें अभी तक। इस दशहरे में कही मौत का मातम छाया तो कही मनचलों ने जमकर उत्पात मचाया हैं। बिहार के जहानाबाद में कुछ मनचलों ने शहर के ठाकुरबारी इलाके में दशहरा देखने आई 20 से अधिक महिलाओं को ब्लेड मारकर जख्मी कर दिया हैं। इसके बाद इन घायल महिलाओं को इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा हैं कि महिलाएं शुक्रवार को विजयादशमी का मेला देखने निकली थीं। जहां उनके साथ इस घटना को अंजाम दिया गया। ठाकुरबाड़ी में प्रशासन के रहने के बावजूद यह घटना हुई है। घटना से नाराज लोगों का कहना है कि ठाकुरबारी में प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय नहीं था। जिसके कारण यह घटना हुई हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इस पूरे मामले की जांच करने के बाद ही कार्रवाई शुरू की जाएगी।