गूगल ने डूडल बना कर किया लच्छू महाराज को याद

ख़बरें अभी तक। देश के महान तबला वादक लच्छू महाराज की जयंती के अवसर पर गूगल ने एक बेहतरीन डूडल बनाकर उन्हें याद किया हैं। इस डूडल में लच्छू महाराज अपने अलग ही अंदाज में तबला बजाते नजर आ रहे हैं।

बता दें कि लच्छू महाराज का जन्म 16 अक्टूबर, 1944 को उत्तर प्रदेश के बनारस में हुआ था। इनकी प्रारंभिक शिक्षा बनारस में ही हुई। लच्छू महाराज का असली नाम लक्ष्मी नारायण सिंह था। तबला वादन में वो इतने मेधावी थे कि महज 8 साल की आयु में उन्होंने अपना पहला स्टेज परफॉर्मेंस दे दिया था।

इन्होंने तबला वादन की दुनिया में खूब नाम कमाया। तबला वादन में वो देश ही नहीं, विदेशों में भी काफी चर्चित थे। लच्छू महाराज को 1957 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 27 जुलाई 2016 को हार्ट अटैक से लच्छू महाराज का निधन हो गया। उनके अपने शहर बनारस के मनिकर्णिका घाट पर ही उनका अंतिम संस्कार किया गया था।