भारतीय महिलाओं के गहने पहनने पर लगी रोक

ख़बरें अभी तक। ब्रिटेन में रह रहे भारतीयों के महंगे गहने पहनने के शौक पर स्कॉटलैंड यार्ड पुलिस ने रोक लगा दी हैं। बता दें कि स्कॉटलैंड यार्ड पुलिस ने इस साल की शुरुआत में लंदन में भारतीय मूल के एक दंपत्ति के साथ लूटपाट की घटना का वीडियो जारी किया है।

पिछले वित्त वर्ष के दौरान लंदन में दक्षिण एशियाई मूल के लोगों के साथ लूटपाट की 1891 घटनाएं हुईं। इसी बीच पुलिस का कहना हैं कि त्यौहार के दौरान खासकर ज्यादा गहने पहनने के कारण इस प्रकार के अपराधों में बढ़ोतरी होती है। इसीलिए भारतीय लोगों के महंगे गहने पहनने पर रोक लगाई गई हैं।