बस दुर्घटना में 55 लोगों की मौके पर मौत, कई घायल

ख़बरें अभी तक। पश्चिमी केन्या के केरिचो में भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसा इतना भयानक था कि बस में सवार 55 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, और अन्य लोग घायल हो गए हैं।घायलों काे स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया हैं।

ये हादसा बुधवार की सुबह का हैं जहां एक बस नैरोबी से पश्चिमी शहर काकामेगा की ओर जा रही थी। इस बीच चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और ये भयानक हादसा हो गया।

इस देश में बढ़ते मध्य वर्ग के कारण वाहनों की संख्या बढ़ने से हादसे हो रहें हैं। आंकड़ों के मुताबिक केन्या में सड़क दुर्घटनाओं में हर साल करीब 3,000 लोगों की मौत होती हैं। लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुमान के मुताबिक ये संख्या 12,000 तक है।