अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में जानिए क्या हैं खास

ख़बरें अभी तक। अमेजन कंपनी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल का आयोजन करने वाली हैं। इसके लिए अमेजन इंडिया ने अपने प्रतिद्वंद्वी फ्लिपकार्ट को कड़ी टक्कर देने के लिए त्योहारों से पहले पूरे देश के अपने नेटवर्क में 50,000 अस्थायी पदो पर भर्तियां  सृजित की हैं। बता दें कि अमेजन कंपनी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल का आयोजन 10-15 अक्टूबर तक करेगी। अमेजन इंडिया के देशभर में 50 से अधिक आपूर्ति केंद्र,  छंटाई केंद्र और करीब 150 डिलिवरी केंद्र हैं।

ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के इस आयोजन पर अमेजन इंडिया कंपनी के उपाध्यक्ष अखिल सक्सेना ने बताया, लोगों की खरीदारी के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए हमने आने वाले त्योहारो में सहयोगियों और केन्द्रों की संख्याओ को दोगुना कर दिया हैं। बताया जा रहा हैं कि अस्थायी कर्मियों की संख्या में की गयी यह बढ़ोत्तरी कंपनी के ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के लिए काफी अहम साबित होने वाले हैं।