सिपाही ने कार्यकर्ता के बेटे को दी गोली मारने की धमकी

खबरें अभी तक। आगरा में फिल्मी स्टाइल में इंस्पेक्टर सुभाष बाबू कठेरिया के सामने ही सिपाही प्रमोद ने भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष हरिशंकर गुप्ता पर रिवाल्वर तान दी। सिपाही ने रिवाल्वर निकालने से पूर्व मंडल उपाध्यक्ष को गोली मारने की धमकी भी दी। मामले के अनुसार भाजपा कार्यकर्ता के बेटे प्रशांत गुप्ता का पड़ोसी से विवाद हुआ था। दोनों पक्ष समझौते को लेकर थाना छत्ता की पीपल मंडी चौकी पर पहुंचे थे।

सिपाही ने भाजपा कार्यकर्ता के बेटे को चौकी में पीट दिया। इसका विरोध भाजपा कार्यकर्ता ने किया तो, बौखलाकर सिपाही ने उन्हें  गोली मारने की धमकी दे डाली। सिपाही के दुर्व्यवहार से गुस्साए लोगों ने विधायक योगेंद्र उपाध्याय को इसकी शिकायत कर दी। विधायक ,सिपाही पर कार्यवाई के लिए थाना छत्ता पहुंच गए। सेकड़ों की तादाद में भाजपाइयो ने थाना छत्ता का घेराव कर दिया और अधिकारियों के समझाने पर भाजपाई शांत हुए।