अलग-अलग पेन कार्ड जमा करवाने पर घिरी कैबिनेट मंत्री कविता जैन, मामले पर दी सफाई

ख़बरें अभी तक। हरियाणा की कैबिनेट मंत्री कविता जैन द्वारा चुनाव आयोग में गलत पैन कार्ड देने का मामला सामने आया है। एक न्यूज वेबसाइट की खोजबीन में खुलासा किया गया है कि देश के 194 राजनीतिक लोगों ने चुनाव आयोग में गलत पैन कार्ड जमा करवाए हैं। इनमें हरियाणा की कैबिनेट मंत्री कविता जैन भी शामिल हैं। वहीं देश के अलग-अलग राज्यों के छह पूर्व मुख्यमंत्री भी हैं।

एक न्यूज वेबसाइट में छपी खबर के मुताबिक हरियाणा की कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने साल 2009 और 2014 में कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने अलग-अलग पैन कार्ड जमा करवाए हैं। जो कि नियमों के खिलाफ है। इसको लेकर अब विवाद खड़ा हो रहा है। हालांकि माना जा रहा है कि अब चुनाव आयोग कोई कड़ा कदम ऐसे नेताओं के खिलाफ उठा सकता है।

चुनाव आयोग को साल 2006-16 के बीच यह एफिडेविट और पैन कार्ड जमा करवाए गए हैं। इनमें काफी बड़े स्तर पर कई नेताओं ने धांधली की है। इनमें करीब 2 हजार एफिडेविट भी शामिल हैं। जबकि 194 पैन कार्ड की डिटेल भी गलत पाई गई है।

इसमें असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गंगोई और भूमिधर बर्मन, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी, हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और प्रेम कुमार धूमल शामिल हैं। इनके अलावा राजस्थान के मंत्री बीना काक, बिहार के कैबिनेट मंत्री नंद किशोर यादव, महाराष्ट्र के मंत्री देशमुख विजयकुमार, हरियाणा की कैबिनेट मंत्री कविता जैन और हिमाचल प्रदेश के मंत्री किशन कपूर शामिल हैं।

हरियाणा की कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने दो पैन कार्ड जमा करवाए हैं जिसमें एक पैन कार्ड नंबर AASPJ1161D जबकि दूसरा पैन कार्ड नंबर ACSPJ1161D है। जिसके बाद उन्होंने अपनी सफाई में कहा कि हो सकता है कि डॉक्यूमेंट खो गया हो और नया बनवाते समय उसका सीरियल नंबर बदल गया हो। उन्होंने कहा कि मामले की जांच करवाएंगे।