ब्रिटेन में फैली मंकी पॉक्स नाम की भयानक बिमारी

ख़बरें अभी तक। ब्रिटेन में मंकी पॉक्स जैसी भयानक बीमारी के फैलने से दुनिया भर के वैज्ञानिक और स्वास्थ्य विशेषज्ञ चिंता में डूब गए हैं। हालांकि अभी तक मंकी पॉक्स फैलने के सिर्फ तीन मामले ही सामने आए हैं। लेकिन आशंका जताई जा रही है कि इसे फैलने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।

बता दें कि मंकी पॉक्स के बारे में सबसे पहले 1950 के दशक में पता चला था। अफ्रीका के जंगली जानवरों से इंसानो में फैले इस मंकी पॉक्स का वायरस शुरुआत में तो स्थानीय स्तर पर ही फैलता है। लेकिन इस बार बताया जा रहा हैं कि इंसानों में पाए जाने वाले दूसरे वायरस और उनके डीएनए के संपर्क में आने के बाद इस मंकी पॉक्स वायरस के आनुवांशिक संरचना में ऐसे बदलाव आएंगे कि यह बहुत तेजी से फैलेगा और खांसी या छींक के जरिए भी इसका संक्रमण होने लगेगा। इससे पहले स्पेनिश फ्लू नाम की बिमारी  1918 के दशक में फैली थी जिससे लगभग 5 करोड़ लोगों की मौत हुई थी।