अंतिम संस्कार पर जीवित हुई मृत महिला, जानिए कैसे

ख़बरें अभी तक। पंजाब के गुरदासपुर में एक अनोखी घटना सामने आयी  हैं। इस घटना के बाद सब हैरान रह गये गुरदासपुर के इस्लामाबाद मोहल्ले में बीरो देवी (45) के अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही थीं। परिजन विलाप कर रहे थे। इसी बीच वह उठकर बैठ गई। इस घटना के बाद लोग सुनी कहानियों पर भी यकीन करने पर मजबुर हो गये हेैं।

दरसअल बीरो देवी को शूगर की बीमारी है। सोमवार रात को अचानक उसकी सांसें रुक गईं। परिजन उसे गुरदासपुर के सिविल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  परिजन बीरो देवी को घर वापस ले आये। बीरो को धरती पर लिटा दिया गया, दीया जला दिया गया। मायके पक्ष के लोग कफन लेकर पहुंच गए। परिवार अंतिम संस्कार की तैयारियों में लग गया। आठ घंटे तक यह सब चलता रहा और आठ घंटे बाद बीरो देवी उठ गई ये सब देख के वहां मौजूद लोग हैरान रह गये।

उठते ही बीरो देवी ने कहा- मुझे गलती से ले गए थे। दूसरे मोहल्ले की महिला को लेकर जाना था। मैं तो स्वर्ग का चक्कर लगा वापस आ गई। महिला को दोबारा सिविल अस्पताल ले जाया गया वहा उसका दोबारा इलाज चल रहा हैं।