अर्जुन अवार्ड व पद्मश्री अवार्ड के बाद एक बार फिर सम्मानित हुए विराट कोहली

ख़बरे अभी तक। दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में मंगलवार को  हुए समारोह में कई खेलों के खिलाड़ियो को राष्ट्रीय खेल अवार्ड से सम्मानित किया जा रहा था। इनमें से एक नाम भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी विराट कोहली का नाम था। विराट कोहली को राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड से नवाजा गया।

इससे पहले विराट कोहली को 2013 में अर्जुन अवार्ड और 2017 में पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है। अवार्ड सेरेमनी के दौरान विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा और उनकी माँ सरोज कोहली भी इस समारोह में विराट के साथ मौजूद थे।  अनुष्का ने अवार्ड सेरेमनी के लिए सादगी भरा लुक अपनाया। अनुष्का अपनी फिल्म की शूटिंग छोड़ कर विराट की इस खुशी में शामिल होने के लिए दिल्ली आई

बता दें कि  राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड से नवाजे जाने वाले विराट कोहली तीसरे क्रिकेटर हैं। इससे पहले ये अवार्ड दो और क्रिकेटरों को मिल चुका हैं। इनमें से सचिन तेंदुलकर को 1997 में और  महेंद्र सिंह धोनी को 2007 में यह अवार्ड मिल चुका हैं।