पूर्व PM मनमोहन सिंह का जन्मदिन आज, PM मोदी से लेकर राहुल तक बधाई देने वालो का लगा तांता

ख़बरें अभी तक। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का जन्मदिन आज है. उनको बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. इसी कड़ी में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं है। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी और कहा कि सिंह ने राष्ट्रनिर्माण के लिए निःस्वार्थ भाव से सेवा की है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया है, ‘हमारे पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। मैं डॉक्टर सिंह के लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।’

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘मनमोहन सिंह जी का जन्मदिन हमारे लिए एक अवसर है कि हम राष्ट्रनिर्माण के लिए की गई उनकी निःस्वार्थ सेवा एवं समर्पण की सराहना करें और उसे याद करें।’  उन्होंने कहा, ‘उनको जन्मदिन की बहुत बधाई। मैं उनकी अच्छी सेहत और खुशहाली की कामना करता हूं।’