Google Inbox ऐप अब आधिकारिक तौर पर होगा बंद

खबरें अभी तक। गूगल अपना Inbox ऐप अब आधिकारिक तौर पर बंद कर रहा है। गूगल यूजर्स को मार्च तक का टाइम देगी। इस दौरान यूजर्स इन्बॉक्स से जीमेल पर शिफ्ट कर सकते हैं।

गौरतलब है कि कंपनी ने लगभग चार साल पहले गूगल इन्बॉक्स लॉन्च किया था। इसमें कई नए और बेहतरीन फीचर्स दिए गए। इसे फास्ट बनाया गया और कई ऐसे फीचर्स भी दिए गए। जो जीमेल वेब या जीमेल ऐप में नहीं दिए गए। इतना ही नहीं क्विक रिप्लाई जैसे फीचर्स भी कंपनी ने पहले इसी ऐप में दिए हैं। इसके बाद इसे जीमेल वेब के लिए लाया गया।

Image result for Google Inbox ऐप अब आधिकारिक तौर पर होगा बंद

गूगल की तरफ से 22 अक्टूबर 2014 को सुंदर पिचाई ने एक ब्लॉग लिखा था। जिसमें इस इन्बॉक्स ऐप के फीचर्स के बारे में बताया गया था। कंपनी के मुताबिक इस ऐप में एंडवास्ड बनाया गया ताकि ईमेल को बेहतर तरीके से ऑर्गनाइज किया जा सके। एक नजर में सभी जानकारियां मिल जाएं और असिस्ट, स्नूज, रिमाइंडर जैसे फीचर्स दिए जा सकें जो जीमेल वेब में तब संभव नहीं थे।

शुरुआत में इस ऐप को लिमिटेड रखा गया और जिसे इसमें दिलचस्पी थी वो गूगल को ईमेल करके इन्वाइट रिक्वेस्ट कर सकते थे। हालांकि काफी बाद में इसे पब्लिक किया गया और इसे सभी के लिए पेश किया गया। मार्च 2019 से यह ऐप कंपनी इसे खत्म करने वाली है।

इस ऐप को खत्म करने की वजह साफ है। गूगल ने हाल ही में जीमेल वेब को पूरी तरह से रीडिजाइन किया है। अब जीमेल वेब में वो तमाम फीचर्स मिलते हैं जो कंपनी पहले सिर्फ इन्बॉक्स ऐप में देती थी। इसके अलावा अब जीमेल के ऐप को भी पहले से एडवांस्ड बना दिया गया है, इसलिए गूगल इन्बॉक्स को बंद करने का फैसला लिया गया है।