चौ. तेजवीर सिंह द्वारा इनेलो छोड़ने पर गरमाई राजनीति

ख़बरें अभी तक। पूंडरी हलके के कद्दावर नेता, विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के अध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. चौ. ईश्वर सिंह के सुपुत्र पूर्व विधायक चौ. तेजवीर सिंह द्वारा इनेलो छोड़ने के बाद हलके में राजनीति पूरी तरह गरमा गई है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर के नेतृत्व में आस्था जताते हुए उन्होंने कांग्रेस में घर वापसी की और कांग्रेस की टिकट के दावेदारों में प्रमुखता से एक नाम और जुड़ गया। पूर्व विधायक तेजवीर सिंह जल्द ही डॉ. तंवर की अगुवाई में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल होंगे। काफी समय से वे इनेलो के किसी भी कार्यक्रम में भाग नहीं ले रहे थे.

लेकिन उनके किसी पार्टी में शामिल होने को लेकर सस्पेंस निरंतर बरकरार था। आज पूंडरी में उन्होंने कहा कि इनेलो में लगातार उनकी उपेक्षा हो रही थी, इसलिए उन्होंने इसे छोडऩे का फैसला किया। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि पूंडरी में इनेलो के कार्यकर्ता ही इनेलो उम्मीद्वार को हराने का काम करते है और 2014 के चुनावों में उनके साथ भी ऐसा ही हुआ। चौ. तेजवीर ने सरकार द्वारा तेल की बढ़ती बे तेहशा बढ़ती कीमतों को भी सरकार की नीतियों पर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि नोट बन्दी जी एस टी आदि कई मुद्दों पर भारतीय जनता पार्टी की नाकामियां साबित हुई.