APP सांसद संजय सिंह की पद यात्रा, प्रशासन ने नहीं दी इजाजत

खबरें अभी तक। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद संजय सिंह अपनी माँगो को लेकर कल से शुरू कर रहे हैं पद यात्रा। कल को सहारनपुर से शुरू होकर 8 सितम्बर को नोएडा में समाप्त होगी पद यात्रा। ज़िला प्रशासन ने अभी तक नहीं दी पदयात्रा की अनुमति। संजय सिंह ने प्रेस वार्ता कर कहा की बिना इजाजत कल से शुरू करेंगे पद यात्रा।

सहारनपुर पहुँचे सांसद संजय सिंह प्रेस वार्ता के दौरान यूपी सरकार व केंद्र सरकार पर जाम कर बरसे। उन्होंने ज़िला प्रशासन द्वारा पद यात्रा की अनुमति ना दिए जाने पर कहा की चाहे प्रशासन उन्हें जेल भेज दे लेकिन वह कल को अपनी पद यात्रा शुरू ज़रूर करेंगे। प्रेस वार्ता के बाद सांसद संजय सिंह शहीद भगत सिंह के रिश्तेदारों के यंहा उनसे मिलने भी गए.