तीसरे दौरे पर हिमाचल कांग्रेस की प्रभारी रजनी पाटील

खबरें अभी तक। सह प्रभारी गुरकिर्त सिंह कोटली हिमाचल‌ पहुंच गई हैं। गुरुवार सुबह पठानकोट रेलवे स्टेशन पर प्रदेश अध्यक्ष सुखविन्दर सिंह सूक्खू, पूर्व विधायक नूरपुर अजय महाजन, जिला अध्यक्ष रीता गुलेरिया, जिला अध्यक्ष कर्ण सिंह मालटू, प्रदेश सचिव चेतन चम्बियाल सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रजनी पाटील का जोरदार स्वागत किया।चंबा रवाना होने से पहले नूरपुर के राजा के बाग में रजनी पाटील ने मिडिया से बातचीत के दौरान कहा कि हिमाचल का उनका यह तीसरा दौरा है और प्रदेश में कांग्रेस एक जुट है।

न तो कोई गुट है सब मिलजुलकर पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। आने वाले दिनों में भी सभी पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करेंगे। अजय महाजन के होटल में कुछ देर रुकने के बाद चंबा के लिए रवाना हो गईं। चंबा में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बैठक करेंगी।

गौर हो कि दूसरे चरण में सात दिन तक हिमाचल का दौरा कर चुकीं रजनी पाटील अब तीसरे चरण में हिमाचल के 3 जिलों में पदाधिकारियों के साथ बैठकें करेंगी। पाटील 9 से 11 अगस्त तक प्रदेश के दौरे पर रहेंगी। वे आज चंबा, 10 को हमीरपुर और 11 अगस्त को ऊना में जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगी।

इस दौरान अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों की रणनीति भी तैयार की जाएगी। रजनी पाटील अपने तीसरे चरण में तीन जिलों का रिपोर्ट कार्ड तैयार करेंगी। लोकसभा चुनावों के मद्देनजर जहां कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटील का यह दौरा महत्वपूर्ण है वहीं कांग्रेस में चल रही गुटबाजी के मद्देनजर भी प्रदेश प्रभारी का दौरान अहम माना जा रहा है।