कांग्रेस पार्टी इन चार राज्यों में करेगी गठबंधन, राहुल ने की पार्टी के प्रमुख नेताओं से बात

खबरें अभी तक।  राहुल गांधी ने पार्टी के प्रमुख नेताओं को स्पष्ट कर दिया है कि वह गठबंधन के पक्ष में हैं मगर उन्हें यह बात अपने दिल में रखनी चाहिए कि ये गठबंधन महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार और तमिलनाडु जैसे 4 राज्यों तक ही सीमित होंगे। अन्य राज्यों में पार्टी अन्य दलों के साथ सीटों का तालमेल कर सकती है। इन 4 राज्यों में लोकसभा की 543 निर्वाचन क्षेत्र में से 208 सीटें हैं। इन 4 राज्यों में कांग्रेस के चुनाव लड़ने की आशा है, अगर यहां गठबंधन हुआ तो वह 50 से 54 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस नए समझौते के तहत महाराष्ट्र में 22 सीटों पर, उत्तर प्रदेश में 10 सीटों पर, बिहार में 12 और तमिलनाडु में 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

राहुल ने पी. चिदम्बरम को उस समय यह साफ कर दिया जब उन्होंने पीएम मोदी को हराने के लिए देशव्यापी गठबंधन का समर्थन किया था। राहुल ने कहा कि इन 4 राज्यों में पार्टी गठबंधन करेगी और अन्य राज्यों में सीटों का तालमेल हो सकता है। उन्होंने इस संबंध में किसी अन्य राज्य का नाम नहीं लिया। पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ममता बनर्जी के साथ सीटों का तालमेल कर सकती है और गठबंधन नहीं करेगी। वह राज्य की 42 सीटों में से केवल 8 पर चुनाव लड़ेगी। इसका अर्थ यह है कि 4 राज्यों की 250 सीटों में से कांग्रेस 60 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। ममता ने गत बुधवार को सोनिया गांधी के साथ मुलाकात कर विस्तार से चर्चा की मगर यह स्पष्ट है कि कांग्रेस 2019 के लोकसभा चुनाव में मोदी को पराजित करने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी।