HRTC में करोड़ो का घपला, गलत कंपनियों की खरीद

खबरें अभी तक। हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम में पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान बड़ा घोटाला सामने आया है। यह घोटाला कलपुर्जों की खरीद के नाम पर हुआ है। पिछली सरकार में नियमों को ताक पर रख कर खरीदे हैं। परिवहन निगम की तरफ से इस मामले की पूरी रिपोर्ट सरकार को भेज दी है। HRTC के बेड़े में नई बसें होने के कारण मरम्मत की कम जरूरत पड़नी चाहिए थी।

बावजूद हर महीने पांच करोड़ रुपए के कलपुर्जे खरीदे गए। नियमों के तहत टेंडर के बाद कलपुर्जों की खरीद एल-वन से की जानी थी, लेकिन तत्कालीन अधिकारियों ने चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए एल-टू और एल-थ्री से ज्यादा खरीद की। महंगे दामों में हुई खरीद से कंपनियों ने तो मुनाफा कमाया, लेकिन सरकारी राजस्व को चपत लगी।

मामला सरकार के पास चला गया है, सरकार जल्द ही जांच करवाने का फैसला लेगी। सरकार ने निगम प्रबंधन को मरम्मत के खर्च को कम करने के लिए स्टडी करने और पूरे खर्च का आडिट करवाने के निर्देश दे दिए हैं।