पीड़िता ने अपने पति और देवर सहित 9 लोगों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

खबरें अभी तक। तलाक-ए-बिद्दत और हलाल के नाम पर सताई गई पीड़िता ने अपने पति और देवर सहित 9 लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है..दरअसल पूरा मामला अजीमनगर क्षेत्र का है… पीड़िता का निकाह पांच साल पहले हुआ था.

शादी के चार साल तो पीड़िता पति के साथ उत्तराखंड में रही लेकिन फिर पति ने किसी बहाने से वापस गांव भेज दिया और फिर 7 महीने पहले किसी बात पर गुस्सा होकर फोन पर ही तीन तलाक दे दिया. लेकिन फिर पंचायत ने पीड़िका का एक गांव के ही युवक से हलाल निकाह कराया. लेकिन हलाला निकाह करने के बाद जब पीड़िता अपने पति के पास वापस आई तो उसे पता चला की उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है.

शौहर उत्तराखंड के हरिद्वार में बिरयानी की दुकान चलाता है। महिला उसके साथ वहां करीब चार वर्ष रही। उस दौरान पति से उसको दो बच्चे भी हुए। इसके बाद में पति ने महिला को बहाने से गांव भेज दिया। महिला कुछ समय ससुराल में रही। इस दौरान सबकुछ ठीक चला। इसके बाद करीब सात माह पहले पति ने किसी बात पर नाराज होकर महिला को फोन पर ही एक साथ तीन बार तलाक बोल कर रिश्ता खत्म कर दिया। तीन तलाक की जानकारी गांव में फैली तो परिवार के लोगों में खलबली मच गई।

महिला को इद्दत, हलाला के बाद फिर इद्दत करने का फरमान सुनाया गया। इद्दत पूरी हुई तो ससुरालियों ने हलाला के नाम पर एक युवक से निकाह करा दिया। इसके बाद में युवक से तलाक दिलाकर महिला दोबारा इद्दत पर बैठ गई। इद्दत पूरी होने पर वह पति से दोबारा निकाह के लिए गई तो पता चला कि उसने दूसरी शादी कर ली।

पति ने उसे दोबारा अपनाने से मना कर दिया। अब महिला न्याय पाने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रही है। उसका आरोप है कि हलाला के नाम पर युवक से निकाह करवाया गया। उस दौरान पति, देवर समेत सात रिश्तेदारों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

तलाक इद्दत और हलाला के नाम पर सताई गई एक और महिला की कहानी,रामपुर की महिला ने हलाला के नाम पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए 9 लोगों को नामजद कराया है। इसमें पति, देवर और रिश्तेदार शामिल हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

यह मामला थाना अजीमनगर क्षेत्र का है। महिला का निकाह पांच वर्ष पहले हुआ था। शौहर उत्तराखंड के हरिद्वार में बिरयानी की दुकान चलाता है। महिला उसके साथ वहां करीब चार वर्ष रही। उस दौरान पति से उसको दो बच्चे भी हुए। इसके बाद में पति ने महिला को बहाने से गांव भेज दिया। महिला कुछ समय ससुराल में रही। इस दौरान सबकुछ ठीक चला। इसके बाद करीब सात माह पहले पति ने किसी बात पर नाराज होकर महिला को फोन पर ही एक साथ तीन बार तलाक बोल कर रिश्ता खत्म कर दिया। तीन तलाक की जानकारी गांव में फैली तो परिवार के लोगों में खलबली मच गई।