IIFA 2018 में साथ नजर आएंगे निक और प्रियंका, कर सकते हैं रिलेशनशिप की आधिकारिक घोषणा

खबरें अभी तक। एक रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका शुक्रवार रात या शनिवार सुबह निक के साथ IIFA के लिए बैंकॉक रवाना हो सकती हैं। जानकारी के अनुसार निक और प्रियंका साथ में ग्रीन कार्पेट पर वॉक करेंगे। कहा जा रहा हैं कि दोनों इस इवेंट में हाथों में हाथ लिए अपने रिलेशनशिप की आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं।

आपको बता दें कि प्रियंका और निक की पहली मुलाकात भी एक अवॉर्ड शो में हुई थी। प्रियंका की निक से पहली मुलाकात बार मेट गाला 2017 में हुई थीं। प्रियंका और निक पिछले काफी वक्त से साथ नजर आ रहे हैं। ऐसा मालूम होता है कि प्र‍ियंका अपनी इस दोस्ती को सीरियस रिलेशनशिप में जल्द बदलना चाहती हैं

हाल ही में इस बात का इशारा प्र‍ियंका ने निक जोनस के पापा को इंस्टाग्राम पर फॉलो करने के साथ दे दिया हैं। प्रियंका और निक जोनस की सोशल मीडिया पर ये कमेंट्स की केमिस्ट्री भी चर्चा का विषय बनी हुई है।