अपने बर्थडे से पहले कुछ इस अंदाज में नजर आए तैमूर

खबरें अभी तक। तैमूर सैफ अली खान पटौदी ये वो नाम है जिसने पैदा होते ही अपना नाम बॉलीवुड में इतना मशहूर कर लिया की किसी अन्य बॉलीवुड स्टार को दशकों लग जाते है.

सैफ और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर इस 20 दिसंबर को एक साल के हो जाएंगे. जन्म के कुछ घंटों बाद से ही सोशल मीडिया पर सुर्खियां बने तैमूर के पहले जन्मदिन दिन को लेकर परिवार उत्साहित है. पटौदी परिवार भी और कपूर खानदान. ऐसा पहले से ही माना जा रहा था कि सोशल मीडिया सहित सभी के लाडले तैमूर का बर्थडे बिना धूमधाम के तो मनाया ही नहीं जा सकता. लेकिन शायद अब ये बहुत भव्य न हो क्योंकि हाल ही में शशि कपूर का निधन हुआ है. वो कपूर परिवार में सबके बड़े आदरणीय थे और सैफ़-करीना उनके पसंदीदा भी थे. लेकिन फिर भी तैमूर का बर्थडे तो मनेगा.

घरेलू आयोजन पटौदी पैलेस में होगा, जिसके लिए शनिवार शाम सैफ और करीना नन्हें नवाब को बाहों की सवारी में लेकर पैलेस पहुंचे. जन्म के 257 दिन बाद पहली बार तैमूर अपनी दादी के साथ पटौदी पैलेस गए थे लेकिन बार उनके लिए माहौल कुछ अलग ही है. बताया जाता है कि पटौदी पैलेस में फरीदाबाद गोल्फ कोर्स से दो घोड़े मंगवाए गए हैं. अब क्या पापा के साथ तैमूर की भी हॉर्स-राइड होगी या नहीं ये तो बर्थडे तक पता चल ही जाएगा.