आधा दर्जन दबंगों ने चलती गाड़ी से मां-बेटी को गिराकर की पिटाई

खबरें अभी तक। राजधानी में दबंगों के हौसले लगातार बुलंद हैं दबंग इतने बेखौफ हैं की अब महिला भी उनसे सुरक्षित नही हैं। विभूति खंड थाना क्षेत्र के कठौता चौराहे से ब्यूटी पार्लर संचालिका और उसकी बेटी देर रात पार्लर से घर की ओर जा रही थी। तभी पहले से घात लगाए लगभग आधा दर्जन बदमाशों ने महिला और उसकी बेटी को चलती गाड़ी से गिराकर हॉकी के डन्डो से पीटना शुरू कर दिया। जब तक महिला कुछ समझ पाती तब तक बदमाशों अंधाधुन हॉकी डंडे से पीट कर बेसुध कर दिया। चीख पुकार सुनकर राहगीर दौड़े जिसके बाद दबंग बदमाश वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला और उसकी बेटी को गंभीर अवस्था में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज जारी है।

पूरा मामला विभूति खंड थाना क्षेत्र के कठौता चौराहे के समीप का है। जहां ब्यूटी पार्लर संचालिका सीमा गुप्ता अपनी बेटी साक्षी गुप्ता के साथ विज्यंतखंड स्थित अपने घर जा रही थी। तभी पहले से घात लगाए बैठे आधा दर्जन बदमाशों ने चलती गाड़ी से मां बेटी को गिरा दिया। जिसके बाद हॉकी और डंडे से अंधा धुन मारना शुरू कर दिया। अचानक हुए हमले से मां बेटी बेसुध होकर ज़मीन पर गिर गई। जिसके बाद आस पास से गुजर रहे लोगों ने बदमाशों को दौड़ाया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश मौके से आराम से फरार हो गए।

घायल महिला और उसकी बेटी ने चिनहट इलाके से बीजेपी सभासद पति अरुण राय के भाई गौरव राय और  महिला शहीन अंसारी पर हमला करवाने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है शहीन अंसारी और गौरव ने इससे पहले भी कई बार धमकी दी। इसको लेकर उसने सभासद पति अरुण राय से उसके भाई गौरव की शिकायत भी की थी लेकिन गौरव ने उसके बाद भी ऐसा किया।

सवाल ये उठता है एक तरफ बीजेपी सरकार जहां महिला सुरक्षा के बड़े बड़े दावे करती है वही उन्हीं की पार्टी से जुड़े नेताओं के करीबी रिश्तेदारों पर खुली दबंगई का आरोप लग रहा है और मुख्यमंत्री योगी के महिला सुरक्षा के दावों पर पलीता लगा रहे हैं देखना ये होगा इस तरह बीच सड़क पर महिला के साथ हुई मारपीट में आरोपियों पर योगी पुलिस क्या कार्यवाही करती है।