मैनपुरी : सैनिक की बेटी ने किया टॉप

खबरें अभी तक। वेसे तो भारत पुरुष प्रधान देश है। पर बात की जाए लड़कियों की तो लड़कियाँ भी किसी से कम नहीं। हर क्षेत्र में लड़कियाँ लड़को को बराबर चुनौती दे रही है। ये उन लोगों के लिए बहुत बड़ा सबक है जो लड़की और लड़कों में फर्क समझते हैं। जनपद मैनपुरी में एक छात्रा ने  कड़ी मेहनत और लगन से सी बी एस ई बोर्ड 10बीं में तृतीय स्थान प्राप्त कर एक मिसाल पेश की वहीं लोगों का बेटियों के प्रति नज़रिया भी बदल दिया।

जनपद मैनपुरी की छात्रा भावना चौहान ने सीबीएसई 10 बीं में 97.6 अंक के साथ में जिले में तीसरा स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। भावना के पिता प्रमोद सिंह आर्मी में सैनिक हैं। माँ संतोष देवी साधारण गृहणी हैं। भावना सेंट मैरीज विद्यालय की छात्रा है। भावना शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं।भावना भविष्य में आई ए एस बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं।

इन सब में दिलचस्प बात ये है कि भावना देवपुरा स्थित यू एस कोचिंग में पड़ती हैं। वहाँ वह साथी छात्र व छात्राओं की भी  जमकर मदद करतीं हैं जिसके चलते कोचिंग के कई सारे  छात्र व छात्राओं ने 90 प्रतिशत से ऊपर अंक लाकर जिले में एक अनोखी मिसाल पेश की है। भावना ने इस सफलता का श्रेय अपनी कोचिंग के अध्यापक विक्रम राठौर व अपने माता पिता को दिया है।

भावना ने कहा कि इस सफलता को पाने के लिए उन्होंने कोचिंग के अध्यापक विक्रम राठौर के मार्गदर्शन में 6 से 7 घंटे मेहनत की।भावना की सफलता पर बधाई देने वालों का तांता लगा है।