पंडित नारायण आचार्य जी से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

खबरें अभी तक। आज हम बात करेंगे आज यानी बुधवार का राशिफल और ग्रहों की चाल। इसके साथ ही  स्वर शास्त्री पंडित नारायण आचार्य चंडीगढ़ आपको बताएंगे सफलता पाने के लिए क्या ग्रही उपाय करें और कैसे स्वयं कठिन समय में भी संभालें।

                                                   किस रंग की गाड़ी आपके लिए रहेगी शुभ

मेष- आपके राशि स्वामी मंगल देव के अनुसार लाल या महरून रंग का वाहन आपके लिए फायदेमंद होगा।

वृषभ- अपनी राशि के स्वामी शुक्र देव के अनुसार आपके वाहन का रंग सफेद या सिल्वर होना चाहिए।

मिथुन- हरे या काले रंग की गाड़ी आपकी राशि के लिए अनुकूल रहेगी।

कर्क- कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है इसलिए इस राशि वालों के लिए सफेद, सिल्वर या क्रीम रंग का व्हिकल लाभदायक रहेगा।

सिंह- अपने राशि स्वामी सूर्य के अनुसार सिंह राशि वाले लाल, महरून या चॅाकलेटी रंग का वाहन रखें।

कन्या- इस राशि वालों के लिए हरे, काले या स्लेटी रंग की गाड़ीयां रखनी चाहिए।

तुला- तुला राशि वालों के लिए सफेद, चमकीले या सिल्वर रंग की गाड़ीयां लाभदायक होती है।

वृश्चिक- अपनी राशि के अनुसार लाल, महरून या चॅाकलेटी रंग की गाड़ीयां वृश्चिक राशि वालों के लिए लकी होती है।

धनु- पीला, क्रीम या सफेद रंग इस राशि वालों के लिए लकी कलर माना गया है इसलिए धनु राशि वाले इस रंग के वाहन खरीदें तोउनको लाभ होगा।

मकर- शनि देव की इस राशि वालों के लिए काले, नीले और भूरे रंग के वाहन भाग्यशाली होते है।

कुंभ – कुंभ राशि वालों को काले, नीले या जामुनी रंग के वाहन रखना चाहिए।

मीन- इस राशि वालों के लिए पीला, सफेद, और क्रीम रंग भाग्यशाली रंग होता है।