योगी सरकार में भी नहीं थम रहा उत्तर प्रदेश में गुंडाराज, पुलिस व दबंगों के गठजोड़ में आम गरीब परेशान

खबरें अभी तक। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के बनते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वादे तो बड़े बड़े किये लेकिन इसका असर कहीं दिखाई नहीं दे रहा है। पुलिस व दबंगों के गठजोड़ आम गरीब परेशान है। ऐसा ही एक मामला फतेहपुर के धाता थाना क्षेत्र के धाता कस्बे में उस समय प्रकाश में आया। जब दबंग पुलिस के साथ मिलकर बेस कीमती जमीन में जबरन कब्जा कर लिया।

जब पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई तो दोनों पक्षों को धारा 151 में चालान कर अपनी जिम्मेदारी से इतिश्री कर ली थी । भूमाफियाओं ने अपनी नजरें बेस कीमती ज़मीनों पर नज़र गड़ाए हुये है।

मामला फतेहपुर जनपद के धाता थानाक्षेत्र के कारीकान सिराथू रोड का है। जहां पर पीड़ित अजय सिंह की पुश्तैनी जमीन है। जिसे आरोपी रावेन्द्र सिंह उर्फ शमशेर सिंह ने रामफल निवासी गलेहरा से अपनी पत्नी साधना सिंह के नाम पर फर्जी तरीके से रजिस्ट्री करा ली है  जबकि रामफल के सबसे छोटे बेटे ज्ञान सिंह की ससुराल धाता में दबंग शमशेर सिंह के यहां हैं।

ज्ञान सिंह के बड़े भाई अखिलेश चन्द्र ने बताया कि मेरे पिता रामफल के नाम धाता में कोई जमीन नहीं थी। वहीं पीड़ित अजय सिंह ने बताया कि यह जमीन हमारे पूर्वजों की है और आज भी हमारे परिवारी जनो के 17 लोगों के सह खातादारों के नाम गाटा संख्या 474 में खसरा और खतौनी में दर्ज है।

वहीं पीड़ित ने उच्च अधिकारियों के पास न्याय की गुहार लगाई और मुख्यमंत्री के आईजी आर एस पोर्टल पर भी शिकायत की उसके बाद धाता थाना की हलका पुलिस ने पीड़ित के भतीजे के फर्जी दस्तक बनवाकर फर्जी रिपोर्ट पेश कर दी जिसमें थानाध्यक्ष ने जांच की बात कर अपना पल्ला झाड़ लिया।

वहीं धाता थाने के एक सिपाही पर पीड़ित ने फोन करके धमकी देने का आरोप लगाया है।  पुलिस से न्याय न मिलने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली है। पीड़ित का आरोप है कि कोर्ट में मामला होने पर भी  पुलिस परेशान कर रही है।